सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने नदिया (पश्चिम बंगाल) में भारत-बांग्लादेश सीमा से 2 किलोमीटर दूर 3 अंडरग्राउंड चैंबर सीज़ कर ₹1.4 करोड़ की फेंसिडिल (कफ सिरप) की 62,200 बोतलें ज़ब्त की हैं। बीएसएफ अधिकारियों के अनुसार, यह 2024-में दक्षिण बंगाल के सीमावर्ती इलाकों से ज़ब्ती मात्रा का आधा है। फेंसिडिल की नियमित रूप से बांग्लादेश में तस्करी की जाती है।