BSF ने शेयर किया डॉग ट्रेनिंग का वीडियो

बीएसएफ ने X पर महाराष्ट्र स्थित राष्ट्रीय श्वान प्रशिक्षण केंद्र में डॉग्स की ट्रेनिंग का वीडियो शेयर किया है। वीडियो में बीएसएफ जवान छोटे पिल्लों से लेकर बड़े कुत्तों को बाधा पार करने, अनुशासन में रहने, हमला करने आदि की ट्रेनिंग देते दिखे। इन्हें विस्फोटकों-ड्रग्स आदि का पता लगाने, आतंकवाद विरोधी अभियानों में मदद करने का प्रशिक्षण दिया जाता है।