प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को BSNL का स्वदेशी 4G लॉन्च किया और 97,500 नए मोबाइल टावरों का उद्घाटन किया। अब भारत, दक्षिण कोरिया और चीन जैसे घरेलू टेलीकॉम उपकरणों का निर्माण करने वाले देशों में शामिल हो गया। इससे ग्रामीण/पिछड़े इलाकों में डिजिटल कनेक्टिविटी बढ़ेगी और करीब 26,700 ऐसे गांवों तक इंटरनेट पहुंचेगा जहां पहले कनेक्टिविटी नही थी।