BSNL जून 2025 तक 5जी नेटवर्क पर चली जाएगी: केंद्रीय मंत्री सिंधिया
केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को बताया कि बीएसएनएल अगले साल मई तक एक लाख बेस स्टेशनों के ज़रिए देश में विकसित 4जी तकनीक को लागू करने का काम पूरा कर लेगी। उन्होंने बताया कि बीएसएनएल जून 2025 तक 5जी नेटवर्क पर चली जाएगी। बकौल सिंधिया, भारत ने दुनिया में सबसे तेज़ी से 5जी तकनीक को लागू किया।