बीएसपी से निकाले जाने के बाद कांग्रेस नेता उदित राज ने बीएसपी नेता आकाश आनंद को कांग्रेस में शामिल होने का ऑफर दिया है। उदित राज ने कहा, "ना सिर्फ आकाश बल्कि बीएसपी के कार्यकर्ता और कांशीराम के समर्थक कांग्रेस में शामिल हों और संविधान व आरक्षण को बचाएं।" मायावती ने 3 मार्च को आकाश को पार्टी से निकाला था।