बिहार स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (बीएसएससी) ने स्टेनोग्राफर के 432 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन की प्रकिया 25 सितंबर से शुरू होगी और उम्मीदवार बीएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in/ पर 5 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा शुल्क किसी भी परिस्थिति में वापस नहीं होगा। चयन के बाद उम्मीदवारों को ₹25,500 से ₹81,100 तक हर माह वेतन मिलेगा।