CA ने बताया- ATM से PF का पैसा निकालने की सुविधा देना क्यों है गलत फैसला?

सीए पारस गंगवाल ने कहा है कि सरकार द्वारा लोगों को पीएफ का पैसा एटीएम से निकालने की अनुमति देना उनकी राय में गलत फैसला है। उन्होंने कहा, "कई लोग पीएफ का पैसा गैर ज़रूरी चीज़ों पर खर्च करना शुरू कर देंगे।" सरकार ने कहा है कि ईपीएफओ सब्सक्राइबर्स अगले साल से सीधे एटीएम से पीएफ का पैसा निकाल सकेंगे।