सीए पारस गंगवाल ने 6% महंगाई दर के हिसाब से बताया है कि आज के ₹1 करोड़ का मूल्य 20 साल बाद घटकर ₹31.2 लाख और 30 साल बाद ₹17.4 लाख, 40 साल बाद ₹9.7 लाख और 50 साल बाद ₹5.4 लाख रह जाएगा। उन्होंने कहा, "आप ऐसे असेट में निवेश करें जो महंगाई को मात दे रहा है।"