CA ने बताया बेंगलुरु से क्यों अधिक महंगा है गुरुग्राम
बेंगलुरु से गुरुग्राम शिफ्ट हुईं सीए मीनल गोयल ने लिंक्डइन पर लिखा है, "गुरुग्राम में करीब ₹25,000 में 1BHK अपार्टमेंट, बाहर लंच/डिनर में ₹6000-₹8000 और कैब/वीकेंड का प्लान मिलाकर कुल ₹45,000 खर्च होते हैं। बकौल मीनल, वहीं बेंगलुरु में ₹18,000 में 1BHK मिलता है, किराना/ट्रांसपोर्ट भी किफायती है और कुल मासिक खर्च करीब ₹35,000 था। हर महीने ₹10,000 बचते थे।