सीए चिराग चौहान ने X पर अपने पिता का 30 साल पुराना इनकम टैक्स रिटर्न (आईटीआर) शेयर किया है और बताया कि उन दिनों ऑनलाइन फाइलिंग नहीं थी। आईटीआर में कुल आय ₹2,11,690 लिखी हुई है और टोटल टैक्स के कॉलम में ₹58,676 लिखा हुआ है। एक यूज़र ने लिखा, "आपके पिता संभ्रांत परिवार में पैदा हुए थे।"