सरकारी जांच के बिना बिक रहा सोना! 5 साल से 83% ज्वेलर्स की दुकानों पर नहीं हुई चेकिंग

CAG की ड्राफ्ट ऑडिट रिपोर्ट में सोने की शुद्धता की निगरानी करने वाली संस्था BIS की लापरवाही सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, BIS पिछले 5 साल (2020-21 से) में 83.25% पंजीकृत ज्वेलर्स के परिसरों का सालाना निरीक्षण करने का लक्ष्य पूरा नहीं कर सका। इस दौरान 28,865 लाइसेंसधारकों में से सिर्फ 5,444 दुकानों का निरीक्षण हुआ।