CAQM ने पकड़ी दिल्ली-NCR में GRAP उपायों को लागू करने में हुई चूक, पाई गंभीर कमियां
कमीशन फॉर एयर क्वॉलिटी मैनेजमेंट (CAQM) ने दिल्ली-NCR में GRAP के तहत प्रदूषण रोकने के उपायों को लागू करने में गंभीर कमियां पाई हैं। स्टेज III और IV के तहत अनिवार्य GRAP उपायों के क्रियान्वयन में गंभीर कमी पाई गई जहां बड़ी निर्माण साइटों के निरीक्षण और मकैनिकल रोड स्वीपिंग जैसे कार्यों में 99.6% तक का शॉर्टफॉल दर्ज हुआ।