CAT 2026 के एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख टली, अब इस तारीख को जारी होगा हॉल टिकट
IIM इंदौर ने CAT 2026 के एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख आगे बढ़ा दी है। पहले हॉल टिकट 4 नवंबर को जारी होने थे, लेकिन अब उम्मीदवार 6 नवंबर से आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर इन्हें डाउनलोड कर सकेंगे। मॉक टेस्ट का लिंक भी 6 नवंबर को उपलब्ध होगा। CAT परीक्षा 29 नवंबर को तीन शिफ्ट में आयोजित की जाएगी।