CAT 2026 में AI से होगी कैंडिडेट्स के चेहरे की पहचान, 29 नवंबर को है एग्जाम

CAT-2026 में परीक्षार्थियों की पहचान की पुष्टि के लिए AI आधारित फेस रिकग्निशन तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। IIM इंदौर निदेशक हिमांशु राय के मुताबिक, यह तकनीक एडमिट कार्ड के साथ अतिरिक्त जांच के तौर पर काम करेगी। AI चेहरे की पहचान करने में विफल रहता है, तो भी अभ्यर्थी को परीक्षा से नहीं रोका जाएगा। परीक्षा 29-नवंबर को होगी।