inshorts

CBDT ने जारी किए डायरेक्ट टैक्स के आंकड़े, सरकार के खजाने में आए ₹10.82 लाख करोड़

सीबीडीटी ने 17-सितंबर तक के डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन का डेटा जारी किया है जिसके मुताबिक, नेट टैक्स कलेक्शन 9.18% बढ़कर ₹10.82 लाख करोड़ हो गया। डायरेक्ट टैक्स का ग्रॉस कलेक्शन ₹12,43,106 करोड़ रहा जो पिछले साल की तुलना में 3.39% अधिक है। कॉर्पोरेट टैक्स से सरकार को ₹5,95,511 करोड़ की रेवेन्यू मिली जबकि नॉन-कॉर्पोरेट टैक्स से ₹6,20,991 करोड़ जुटाए गए।