CBSE के 12वीं बोर्ड के परीक्षा परिणाम में किन क्षेत्रों का रहा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन?
सीबीएसई ने 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं जिसमें त्रिवेंद्रम 95.62% पास पर्सेंटेज के साथ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला क्षेत्र रहा। इसके बाद चेन्नई (93.84%), बेंगलुरु (93.19%), विजयवाड़ा (92.77%), दिल्ली पश्चिम (92.34%), दिल्ली पूर्व (91.73%), अहमदाबाद (90.60%), गुरुग्राम (88.45%) और लुधियाना (87.92%) का स्थान रहा। वहीं, प्रयागराज क्षेत्र का सबसे कम 72.43% पास पर्सेंटेज रहा।