CBSE के OSM पोर्टल में खामियां निकालने वाले 19 वर्षीय हैकर को IIT कानपुर ने दी नौकरी
आईआईटी कानपुर ने 19-वर्षीय एथिकल हैकर निसर्ग अधिकारी को टेक्नोलॉजी इनोवेशन हब C3iHub में ओपन सोर्स इंटेलिजेंस (OSINT) और थ्रेट इंटेलिजेंस इंजीनियर के रूप में नियुक्त किया है। निसर्ग ने सीबीएसई के ओएसएम पोर्टल में गंभीर खामियों को उजागर किया था। आईआईटी कानपुर के डायरेक्टर मनिंद्र अग्रवाल ने कहा कि निसर्ग के पोस्ट को पढ़कर उन्होंने उनसे संपर्क किया था।