CBSE के नए चेयरपर्सन के नाम का हुआ एलान

IAS अधिकारी मनदीप के. भंडारी को केंद्र सरकार द्वारा किए गए प्रशासनिक फेरबदल के तहत केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) का चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति CBSE के री-इवैल्यूएशन विवाद के महीनों बाद हुई है। 2001 बैच के IAS अधिकारी भंडारी फिलहाल जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल के प्रधान सचिव के रूप में कार्यरत हैं।

Load More