केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप 2024 के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख को आगे बढ़ा दिया है। अब छात्राएं इस स्कॉलरशिप के लिए 8 फरवरी 2025 तक आवेदन कर सकती हैं। इसके तहत अपने माता-पिता की इकलौती संतान और कक्षा 10वीं में अच्छे अंक पाने वाली छात्राओं को वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।