CBSE ने स्वीकार की खामियां तो खुश हुआ हैकर, हनी सिंह वाले मीम से दिया बोर्ड को जवाब
सीबीएसई द्वारा ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम (OSM) में हुई सेंधमारी के आरोप स्वीकार करने के बाद निसर्ग अधिकारी नामक हैकर ने रैपर हनी सिंह के गाने 'डोप शोप' का वीडियो क्लिप शेयर कर बोर्ड को जवाब दिया है। हैकर ने लिखा, "सीबीएसई ने सुरक्षा में सेंध की बात मान ली...उसके बाद मैं और मेरे दोस्त ऐसे रिएक्ट कर रहे हैं।"