CBSE बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए DMRC ने कीं अहम घोषणाएं, टिकट काउंटर्स पर मिलेगी प्राथमिकता

डीएमआरसी ने 15 फरवरी से शुरू हो रहीं सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाओं के दौरान परीक्षार्थियों के आवागमन लिए अहम घोषणाएं की हैं। डीएमआरसी ने बताया कि स्कूलों से आग्रह किया है कि वे परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों के निकटतम मेट्रो स्टेशनों की जानकारी दें। वहीं, एडमिट कार्ड दिखाने पर परीक्षार्थियों को सुरक्षा जांच और टिकट काउंटर्स पर प्राथमिकता दी जाएगी।