CDS चौहान के 7 जेट नुकसान व पाक से युद्धविराम मांगने के वीडियो को सरकार ने बताया फर्ज़ी

सोशल मीडिया पर वायरल उस वीडियो को केंद्र सरकार ने फर्ज़ी बताया है जिसमें सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने 7 भारतीय लड़ाकू विमानों के नुकसान और पाकिस्तान से युद्धविराम की मांग की बात स्वीकार की थी। सरकार की ओर से स्पष्ट किया गया कि यह एक एआई-जनरेटेड डीपफेक वीडियो है और जनरल चौहान ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है।