CERT-In ने व्हाट्सऐप, व्हाट्सऐप बिजनेस और आसुस के सॉफ्टवेयर में गंभीर सुरक्षा कमियां पाई हैं। इनसे साइबर अपराधी यूजर्स की निजी जानकारी चुरा सकते हैं, डिवाइस में खतरनाक कोड चला सकते हैं और सिस्टम में एडमिन अधिकार हासिल कर सकते हैं। एजेंसी ने तुरंत अपडेट इंस्टॉल करने की सलाह दी है।