CGHS काफी है या सरकारी कर्मचारियों को अलग से भी कराना चाहिए हेल्थ इंश्योरेंस?
विशेषज्ञों का मानना है कि CGHS एक अच्छा और व्यापक कार्यक्रम होने के बावजूद इलाज की बढ़ती लागत और बदलती स्वास्थ्य आवश्यकताओं के कारण पूरी तरह से पर्याप्त नहीं है। पॉलिसीबाज़ार के स्वास्थ्य बीमा प्रमुख सिद्धार्थ सिंघल ने कहा, "CGHS अच्छा कवरेज देता है लेकिन व्यक्तिगत पॉलिसी आपको विकल्प की आज़ादी, ज़्यादा व्यापक सुविधा और मानसिक शांति देती है।"