ChatGPT के बिना बच्चे को पालने के बारे में सोच भी नहीं सकता: सैम ऑल्टमैन

ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने कहा है, "मैं चैटजीपीटी की मदद के बिना नवजात के पालन-पोषण करने की कल्पना भी नहीं कर सकता।" फरवरी में अपने पार्टनर ऑलिवर मुलहेरिन के साथ अपने नवजात का वेलकम करने वाले ऑल्टमैन ने कहा कि वह अभिभावक के तौर पर सलाह की जरूरत पड़ने पर अक्सर चैटबॉट का सहारा लेते हैं।