ChatGPT ने 'इंस्टेंट चेकआउट' फीचर किया लॉन्च, ऑनलाइन शॉपिंग में करेगा मदद

ओपनएआई के चैटजीपीटी ने यूज़र्स के लिए एक नया इंस्टेंट चेकआउट फीचर लॉन्च किया है। यह सुविधा स्ट्राइप द्वारा विकसित एआई भुगतान प्रोटोकॉल पर काम करेगी जिससे यूज़र्स सीधे चैटजीपीटी पर ही खरीदारी कर पाएंगे। पहले सुझाए गए उत्पादों के लिए अलग वेबसाइट पर जाना पड़ता था लेकिन अब 'खरीदें' बटन दबाकर चैट छोड़े बिना ऑर्डर, शिपिंग और भुगतान होगा।