एक रेडिट यूज़र का दावा है कि चैटजीपीटी ने 60 सेकेंड में उसके जबड़े की 5 साल पुरानी समस्या को ठीक कर दिया। उसने कहा, "मैंने चैटजीपीटी को अपनी समस्या बताई तो उसने मुझे एक तरीका बताया। मैंने वह तरीका आज़माया और मेरा जबड़ा ठीक हो गया।" बकौल शख्स, इस समस्या के लिए डॉक्टर भी मदद नहीं कर पाए थे।