ChatGPT ने घंटेभर में जोड़े 10 लाख यूज़र्स: घिबली की लोकप्रियता के बीच सैम ऑल्टमैन

चैटजीपीटी पर घिबली स्टाइल की लोकप्रियता के बीच ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने कहा है कि चैटजीपीटी पर सिर्फ 1 घंटे में 10 लाख नए यूज़र्स जुड़े हैं। उन्होंने बताया है कि 26 महीने पहले जब चैटजीपीटी लॉन्च हुआ था, तब पहले 5 दिनों में इतने यूज़र्स जुड़े थे। घिबली एक प्रसिद्ध जापानी एनीमेशन स्टूडियो है।