ChatGPT ने घिबली-स्टाइल तस्वीरों में जोड़े एक्स्ट्रा लोग, यूज़र्स ने शेयर कीं 'भूतिया' तस्वीरें

कई चैटजीपीटी यूज़र्स ने स्टूडियो घिबली-स्टाइल तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर दावा किया है कि चैटजीपीटी ने उनकी तस्वीरों में एक्स्ट्रा लोगों को जोड़ दिया जो मूल तस्वीरों में नहीं थे। एक यूज़र ने गड़बड़ी का मज़ाक उड़ाते हुए चैटबॉट को 'भूत डिटेक्टर' बताया। दूसरे ने लिखा, "यह तब तक ही मज़ेदार है...जब तक इसमें भूत नहीं दिख जाता।"