नॉर्वे के व्यक्ति अर्वे हजलमर होल्मेन ने चैटजीपीटी के खिलाफ डेटा प्रोटेक्शन अथॉरिटी में शिकायत दर्ज कराई है क्योंकि चैटजीपीटी ने उस पर अपने दो बेटों की हत्या करने और तीसरे की हत्या का प्रयास करने का आरोप लगाया था। होल्मेन ने चैटजीपीटी से अपने बारे में जानकारी मांगी थी जिसपर उसने कहा कि उसे 21-साल की जेल हुई है।