ChatGPT में आया Locked Chats फीचर, पिन और फेस ID से होगी सुरक्षा
OpenAI ने चैटजीपीटी में 'Locked Chats' फीचर लॉन्च किया है जिससे यूज़र्स अपनी चुनिंदा चैट को 4-अंकीय पिन, फेस ID या टच ID से लॉक कर सकेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लॉक्ड चैट सामान्य हिस्ट्री में नहीं दिखेगी। यह फीचर ChatGPT Free, Go, Plus, Pro, Business, Enterprise और Edu प्लान के यूज़र्स के लिए धीरे-धीरे जारी किया जा रहा है।