ChatGPT में आया नया शॉपिंग रिसर्च फीचर, खरीदारी करना बनाएगा आसान
ओपनएआई ने चैटजीपीटी पर 'शॉपिंग रिसर्च' नामक नया फीचर लॉन्च किया है जो अलग-अलग प्रोडक्ट की तुलना को आसान बनाएगा। यह टूल अकाउंट फ्री/पेड सभी यूज़र्स के लिए उपलब्ध है। अगर आप कोई खास सामान खोज रहे हैं तो चैटजीपीटी आपके द्वारा दिए गए मानकों के आधार पर विकल्प सुझाएगा और बीच-बीच में सवाल पूछकर खोज को और सटीक बनाएगा।