ChatGPT अब ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान कपड़े खरीदने से पहले उन्हें अपनी फोटो पर वर्चुअली ट्राई करने की सुविधा दे रहा है। इसमें यूज़र्स अपनी सेल्फी/पूरे शरीर की फोटो अपलोड कर कपड़े और एक्सेसरी खुद पर ट्राई कर सकेंगे। इसके अलावा किसी कपड़े की फोटो/स्क्रीनशॉट अपलोड कर उससे मिलते-जुलते आउटफिट खोजने और पसंदीदा प्रोडक्ट सेव करने की सुविधा भी मिलेगी।