inshorts

CIA समेत 3 अमेरिकी खुफिया एजेंसियों पर हुआ AI-आधारित साइबर हमला

अमेरिका की केंद्रीय खुफिया एजेंसी (CIA) और 2 अन्य खुफिया एजेंसियों में हुए साइबर हमले से कुछ जानकारी उजागर हो गई। इस हमले में एक ऐसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टूल का इस्तेमाल किया गया है जिसका संबंध वैश्विक साइबर हमलों से रहा है। अधिकारियों ने पुष्टि की है कि इस घटना में कोई गोपनीय जानकारी उजागर नहीं हुई है।