inshorts

CISF जवान को धक्का मारकर शख्स ने की दिल्ली एयरपोर्ट में घुसने की कोशिश, चंद सेकेंड में दबोचा गया

दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर बिना वैध यात्रा दस्तावेज़ों के टर्मिनल में घुसने की कोशिश कर रहे एक शख्स को CISF जवानों ने सतर्कता दिखाते हुए पकड़ लिया। वीडियो में शख्स एयरपोर्ट के अंदर दौड़ता दिखा लेकिन जवानों ने उसे कुछ ही सेकेंड में दबोच लिया। CISF ने जवानों की सतर्कता, पेशेवर क्षमता और सुरक्षा तैयारियों की सराहना की।