दिल्ली हाईकोर्ट के जज जस्टिस यशवंत वर्मा के आवास से नकदी बरामदगी के मामले पर गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि सीजेआई संजीव खन्ना की मंज़ूरी के बिना कोई एफआईआर दर्ज नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा, "हमारी न्यायिक प्रणाली में जब ऐसे मामले सामने आते हैं...तो सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार जजों की एक समिति निर्णय लेती है।"