CJI गवई की 'जाओ भगवान विष्णु से ही कहो' टिप्पणी पर छिड़ा विवाद
मध्य प्रदेश के जावरी मंदिर में 7 फुट ऊंची भगवान विष्णु की मूर्ति की पुनर्स्थापना की मांग करने वाले एक याचिकाकर्ता को सीजेआई बीआर गवई की टिप्पणी से विवाद छिड़ गया है। मुख्य न्यायाधीश ने कहा था, "जाइए और भगवान से कहिए कि कुछ करें।" कई सोशल मीडिया यूज़र्स ने सीजेआई गवई के बयान को ठीक नहीं बताया है।