CJI गवई पर जूता फेंकने की कोशिश करने वाले वकील की तस्वीर आई सामने

सीजेआई बीआर गवई पर जूता फेंकने की कोशिश करने वाले वकील राकेश किशोर की तस्वीर सामने आई है। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे रिहा कर दिया है। एक अधिकारी ने बताया, "कोई कार्रवाई नहीं की गई है क्योंकि सुप्रीम कोर्ट कार्यालय ने कोई आरोप पत्र दायर नहीं किया था और वकील को रिहा करने का अनुरोध किया था।"