मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) बीआर गवई पर सुनवाई के दौरान जूता फेंकने की कोशिश करने वाले आरोपी वकील राकेश किशोर के खिलाफ अवमानना का मुकदमा चलेगा। अटॉर्नी जनरल आर वेंकटरमणि ने आरोपी वकील के खिलाफ आपराधिक अवमानना कार्यवाही शुरू करने की अनुमति दे दी है। घटना के बाद बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने किशोर का लाइसेंस निलंबित कर दिया था।