CJI पर भड़काऊ टिप्पणी के आरोप में हिरासत में लिए गए YouTuber अजीत भारती

सीजेआई बीआर गवई पर जूता फेंकने की घटना को लेकर भड़काऊ टिप्पणी करने के आरोप में यूट्यूबर अजीत भारती को नोएडा पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीब डेढ़ घंटे की पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। भारती पर अपने वीडियो के ज़रिए लोगों को न्यायपालिका के खिलाफ भड़काने का आरोप लगा है।