CJI बीआर गवई ने अपने उत्तराधिकारी के नाम का किया एलान
भूटान दौरे पर गए सीजेआई बीआर गवई ने अपने उत्तराधिकारी के नाम का एलान कर दिया है। उन्होंने 'टीओआई' से बातचीत के दौरान कहा, "मैं रविवार शाम को दिल्ली पहुंचूंगा और सोमवार को जस्टिस सूर्यकांत के नाम की सिफारिश अपने उत्तराधिकारी के तौर पर करूंगा।" गौरतलब है, सीजेआई गवई 23 नवंबर को रिटायर हो जाएंगे।