एक रिपोर्ट के अनुसार, नए सीजेआई संजीव खन्ना आज भी कटरा शेर सिंह (अमृतसर) वाला अपना पैतृक मकान ढूंढ रहे हैं जिसे वह अमृतसर जाने पर हर बार खोजने जाते हैं। खन्ना के दादा सरव दयाल द्वारा बनाए गए इस मकान को 1947 में आज़ादी के समय जलाया गया था जिसे मरम्मत के बाद 1970 में बेच दिया गया था।