CJI संजीव खन्ना के घर पर पहुंच गया था एक अपराधी, उन्होंने सुनाया किस्सा

सीजेआई संजीव खन्ना ने दिल्ली हाईकोर्ट में अतिरिक्त लोक अभियोजक के तौर पर काम के दौरान का अनुभव साझा किया है। उन्होंने बताया, "कुछ मामलों में मैं दोषियों के लिए एमिकस क्यूरी के रूप में भी पेश हुआ। एक बार मुझे आश्चर्य हुआ जब एक दोषी मेरे घर आया और धन्यवाद कहा। यह ऐसा अनुभव था जिसने मुझे संतुष्ट किया।"