CJI संजीव खन्ना ने पूर्व CJI चंद्रचूड़ के बेटे को दिया झटका, 'नो-नो' कहकर ठुकरा दी गुहार
सीजेआई जस्टिस संजीव खन्ना ने शुक्रवार को यूट्यूबर रणवीर अलाहबादिया की पैरवी करने एससी पहुंचे पूर्व सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ के बेटे व वकील अभिनव चंद्रचूड़ की गुहार ठुकरा दी। दरअसल, रणवीर के खिलाफ अलग-अलग राज्यों में दर्ज हुए मामलों की एकसाथ सुनवाई की मांग वाली याचिका लेकर चंद्रचूड़ एससी पहुंचे थे लेकिन सीजेआई ने तुरंत सुनवाई से इनकार कर दिया।