CJP प्रोटेस्ट कवर करने के दौरान यूट्यूबर समदीश को पड़ी लाठी, कहा- किसी को ऐसे नहीं पिटना चाहिए
दिल्ली में सीजेपी का 'संसद मार्च' प्रदर्शन कवर करने के दौरान यूट्यूबर समदीश भाटिया को भी पुलिस की लाठी पड़ी जिसका वीडियो सामने आया है। वीडियो में समदीश एक सीनियर अधिकारी से कहते हैं, "आप लोग की लाठी बड़ी तेज़ चलती है।" समदीश आगे कहते हैं, "देश में किसी नागरिक को इस तरह नहीं पिटना चाहिए। ये गलत है।"