Claude-AI ने ₹48 लाख के पोर्टफोलियो से कमाए ₹7 लाख, जानें किन शेयरों पर लगाया दांव
AI फाइनेंस लैब्स ने बताया है कि Claude-AI की शेयर ट्रेडिंग क्षमता पर किए गए एक प्रयोग में उसने 4-महीनों में $50,000 (करीब ₹48-लाख) के पोर्टफोलियो पर 14% यानी ₹7-लाख का रिटर्न कमाया। Claude ने AI से जुड़े सर्विसनाउ और ब्रॉडकॉम, ब्लॉकचेन कंपनी ज़ेटाचेन, हेल्थकेयर कंपनियों हेलोज़ाइम और आर्डेलिक्स, डिफेंस कंपनी क्रेटोस डिफेंस और फिनटेक कंपनी पगाया के शेयर खरीदे।