ब्रोकरेज फर्म सीएलएसए ने बीपीसीएल के शेयर की रेटिंग को 'अंडरपरफॉर्म' से बढ़ाकर 'होल्ड' कर दिया और इसका टारगेट प्राइस ₹271.2/शेयर तय किया है। वहीं, मॉर्गन स्टैनली ने बीपीसीएल की 'ओवरवेट' रेटिंग को बरकरार रखते हुए इसका टारगेट प्राइस ₹419/शेयर किया है जो इसके मौजूदा कीमत से करीब 60% अधिक है। कंपनी के शेयर शुक्रवार को ₹263.25 पर बंद हुए।