CM नीतीश ने मणिपुर में बिहार के 2 मज़दूरों की हत्या पर जताया शोक, की ₹2-2 लाख देने की घोषणा

मणिपुर में उग्रवादियों द्वारा बिहार के 2 मज़दूरों की गोली मारकर हत्या किए जाने को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शोक जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजन को ₹2-2 लाख की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। उन्होंने श्रम संसाधन विभाग एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं से नियमानुसार अन्य लाभ दिलाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया है।