CM भजनलाल के विमान के पायलट से हुई बड़ी चूक, राजस्थान में गलत रनवे पर उतारा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के चार्टर्ड विमान को 31 जुलाई को पायलट ने फलोदी (राजस्थान) एयरफोर्स स्टेशन के बजाय गलती से शहर के एक सिविल हवाई पट्टी पर उतार दिया। मामले की जांच अब नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) कर रहा है। बकौल रिपोर्ट्स, जांच पूरी होने तक घटना के ज़िम्मेदार पायलटों को विमान उड़ाने से रोक दिया गया है।