CM योगी का आदेश- हाईवे किनारे न हों शराब की दुकानें, ई-रिक्शा चालक का सत्यापन ज़रूरी

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को आदेश दिया है एक्सप्रेसवे व हाईवे के किनारे शराब की दुकानें नहीं होनी चाहिए और इन दुकानों के साइनेज को छोटा किया जाए। उन्होंने कहा कि बिना परमिट के बसें सड़कों पर न दौड़ें, ई-रिक्शा चालकों का वैरिफिकेशन ज़रूर कराएं और एक्सप्रेसवे व हाईवे पर पेट्रोलिंग वाहन व ऐम्बुलेंस की संख्या बढ़ाएं।